फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 3.70 करोड़ से 45 स्थानों पर बनेंगे ओपन जिम

विज्ञापन
फोटो-24, डीआरडीए कार्यालय में बनाई गई जिम में अभ्यास करते सांसद व डीएम। स्रोत: विभाग - फोटो : स्वदेशी मेेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम सुनते लोग।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेलो इंडिया मिशन के तहत जनपद में 45 स्थानों पर ओपन जिम खोले जा रहे हैं। इस पर सांसद निधि से 3.70 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन

ओपन जिम खुलने से जहां बुजुर्गों को व्यायाम करने का साधन मिलेगा, वहीं युवाओं को भी सेहत सुधारने के संसाधन मुहैया होंगे। युवाओं में इन दिनों सेहत बनाने का क्रेज बढ़ रहा है। इससे युवा जिम में जाकर अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि इस पर उन्हें धन भी खर्च करना पड़ रहा है। इसमें गांव के युवा पिछड़ रहे हैं।
इसके लिए सांसद ने अपनी निधि से 45 ओपन जिम खोलने का प्रस्ताव दिया। इससे ओपन जिम खोलने का काम चल रहा है। एक ओपन जिम पर आठ लाख 22 हजार 600 रुपये खर्च निर्धारित है। इससे कुल तीन करोड़ 70 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसमें साइकिल रोअर, बोनी राइडर, क्रॉस ट्रेनर, एयर वॉकर, आर्म व्हील, एब्डोमिनल बोर्ड, चेस्ट व शोल्डर प्रेस आदि उपकरणाें की सुविधा होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के साथ बुजुर्गों को सेहत सुधारने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय परिसर, सिविल अस्पताल लिंजीगंज, शमसाबाद में चिंतामणि तालाब सहित 16 स्थानों पर सांसद निधि से ओपन जिम का काम पूरा कर लिया गया है। दिसंबर तक सभी ओपन जिम में काम पूरा कराने के साथ इसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें