फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोना फिजीशियन तीन घंटे भटकते रहे ओपीडी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी शुक्रवार को करीब तीन घंटे बिना फिजीशियन के ही रही। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों को बैरंग ही लौटना पड़ गया।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। दिन में गर्मी और रात में सर्द हवाओं के चलते ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों की संख्या 850 पहुंच गई। इसके बावजूद फिजीशियन अपने कक्षों में मौजूद नहीं रहे। फिजीशियन डा. प्रज्ञा मिश्रा के रूम के बाहर अवकाश पर होने का बोर्ड लगा था और सीएमएस तथा वरिष्ठ फिजीशियन डा. अशोक कुमार भी अपनी सीट पर नहीं थे।
दोनों फिजीशियनों के न होने से मरीज इंतजार में बैठे रहे। वहां तैनात कर्मचारी भी सही जवाब नहीं दे पा रहे थे। करीब 11 बजे डा. अशोक कुमार पहुंचे और मरीजों को देखना शुरू किया। भीड़ ज्यादा होने से धक्का मुक्की शुरू हो गई। ओपीडी में मौजूद सुरक्षा कर्मियों और अस्पताल कर्मचारी ने मरीजों को लाइन में लगाकर अंदर जाने दिया।
विज्ञापन

एक ही फिजीशियन होने से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीएमएस डा. अशोक कुमार ने बताया कि डा. प्रज्ञा मिश्रा भी अवकाश पर हैं। लिहाजा उनके मरीजों को भी उन्हें ही देखना होता है। इसलिए राउंड पर ज्यादा टाइम लगता है। मरीजों को इसीलिए कुछ दिक्कतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें