फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में निजी चिकित्सकों की ओपीडी बंद

विज्ञापन
एलवाई डिग्री कालेज में लगे कैंप में व्यवस्था कराते एसडीएम, चेयरमैन व डाक्टर। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फोटो- 15
विज्ञापन

कोरोना से जंग में निजी चिकित्सकों की ओपीडी बंद
एलवाई डिग्री कालेज में लगाया गया कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। नगर के सभी निजी चिकित्सकों के साथ बैठक कर एसडीएम अमित आसेरी ने मंगलवार से सभी ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं हैं। चिकित्सकों को 4-4 घंटे की दो शिफ्टों में मरीज देखने की व्यवस्था कर दी गई है। यहां पर जुकाम, खांसी, बुखार के मरीजों के लिए अलग से फ्लू सेंटर बनाया गया है।
निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ को देखते हुए एसडीएम अमित आसेरी ने नगर पालिका में सोमवार देर शाम चिकित्सकों की एक बैठक बुलाई। इसमें कहा गया कि कोरोना से बचाव को हर व्यक्ति का एक दूसरे से एक मीटर का फासला होना जरूरी है। ये क्लीनिक पर संभव नहीं है। इसके लिए रेलवे रोड स्थित एलवाई डिग्री कालेज को चुना गया। यहां फ्लू सेंटर बनाया गया है। इसमें मंगलवार को बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज देखे गए। इनमें से कोरोना संदिग्ध की स्कैनिंग की जाएगी। कोई संदिग्ध मिलता है तो उसे क्वारंटीन प्रोटोकॉल में भेजा जाएगा। कैंप में मरीज देखने के लिए 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क रखा गया है। इस शुल्क से यहां ओपीडी में बैठने वाले डॉक्टरों को साधन मुहैया कराने में खर्च किया जाएगा।पहले तो यह शुल्क डॉक्टरों को देने के लिए तय किया गया था, मगर सभी ने सेवा का शुल्क लेने से इनकार कर दिया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. वीडी शर्मा, सचिव डॉ. जेयू खान, डॉ. प्रतोष, डॉ. शरद, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. संतोष अग्रवाल, डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. प्रमोद आदि मौजूद रहे। सभी डॉक्टर अपनी-अपनी क्लीनिक बंद कर एसडीएम अमित आसेरी के आह्वान पर मदद के लिए जुट गए हैं। कैंप में पालिका अध्यक्ष ने सभी को मास्क बांटे, मास्क लेने वालों में मरीजों की भारी भीड़ जमा हो गई। चंद मिनटों में ही मास्क बंट गए
विज्ञापन

फ्लू सेंटर पर चिह्नि होंगे कोरोना संदिग्ध
कायमगंज। नगर के सभी निजी चिकित्सकों की ओपीडी बंद कराने के पीछे प्रशासन का मकसद यह है कि जब मरीज को पूरे शहर में कहीं दवा नहीं मिलेगी तो वह कैंप में ही पहुंचेगा और इससे कोरोना संदिग्ध की आसानी से पहचान हो जाएगी।
विज्ञापन

बदला जा सकता है कैंप का स्थान
कायमगंज। एलवाई डिग्री कालेज में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में पहले दिन ओपीडी शुरू हो गई है। पहली शिफ्ट 10 से 2 की ओपीडी में डॉ. शरद व डॉ. प्रतोष बैठेंगे। एक दवा वितरण कक्ष बनाया गया है। कैंप में सारे साधन मुहैया न होने पर कुछ दिक्कतें आईं। कहा गया कि सीपी गेस्ट हाउस या स्कूल बेहतर रहेगा। इस पर स्थान बदलने के लिए बात की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें