फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। एक युवक शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना होने से उसमें कीड़े पड़ गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करीब पांच दिन पहले सिर पर वजनदार वस्तु मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव पट्टी मदारी निवासी रामपाल के खेत में गेहूं की फसल खड़ी है। सुबह गांव के लोग उधर गए तो बदबू आने पर लोगों ने खेत के अंदर जाकर देखा। वहां उन्हें एक युवक शव पड़ा दिखाई दिया। कुछ ही देर में यह खबर क्षेत्र में फैल गई।
ग्राम प्रधान प्रेमपाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव में कीड़े पड़ चुके थे। उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। उसके शरीर पर पैंट व कत्थई रंग की शर्ट थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले उसके सिर पर वजनदार वस्तु मारकर हत्या की गई है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें