फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हर घर में मिले सम्मान, महिला तभी भरेगी हौसलों की उड़ान

Mon, 09 Mar 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-21महिला दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में हुए अपराजिता कार्यक्रम में छात्रा को किताब भेंट करते
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जब हर घर में महिला का सम्मान होगा तभी उनकी सपनों की उड़ान पूरी हो सकेगी। यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन व प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कही। उन्होंने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत पंचायत अध्यक्ष ने महिलाओं को शिक्षा और आर्थिक रूप से मजबूत होकर स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जब नारी खुश होगी तभी खुशियों से भरा समाज होगा। विधायक डॉ.सुरभि ने कहा कि हर घर में महिला के अच्छे कार्यों की तारीफ करें। इससे उनकी कार्यशक्ति और हौसला बढ़ेगा। उनकी व्यथा सुनें, इससे उनके मन का बोझ हल्का होगा। हमारे देश में गंगा मां है, धरती मां है, गाय मां, भारत माता है तो जन्म देने वाली मां का भी हर घर में सम्मान हो, तभी महिला सशक्त होगी और सपनों की उड़ान पूरी करेगी। महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं।
डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ने कहा कि महिलाएं व बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उनका साहस बढ़ाएं और इससे वह हौसले की उड़ान पूरी कर परचम लहराएं। इस दौरान आस्तिकी मिश्रा ने नारी सशक्तिकरण पर लोकगीत प्रस्तुत किया। साहसी बालिका टीम की खुशबू, स्मृति अग्निहोत्री, छात्रा आयशा, निकिता दुबे, स्वयं सहायता समूह की गीतांजलि, पर्यावरणविद गुंजा जैन ने महिला को सशक्त बनाने के लिए विचार रखे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, विधायक व सीडीओ ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्तिपत्र, मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स, इंस्पेक्टर मोनू शाक्य, अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन दीपिका पांडेय, प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत, श्वेता दुबे, निहारिका पटेल आदि को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतिथियों व बच्चों को पुस्तकें भेंट कीं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने व्यवस्था संभाली। संचालन सचिन सिंह ने किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायका डॉ.सुरभि, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने दीपजलाकर की। करीब 200 महिलाएं शामिल हुईं।

फोटो-21महिला दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में हुए अपराजिता कार्यक्रम में छात्रा को किताब भेंट करते

फोटो-21महिला दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में हुए अपराजिता कार्यक्रम में छात्रा को किताब भेंट करते

फोटो-21महिला दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में हुए अपराजिता कार्यक्रम में छात्रा को किताब भेंट करते

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें