लोहिया अस्पताल में बालरोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए लगी भीड़
जिले में एड्स पीड़ित भी बुखार की चपेट में आ गया है। गुरुवार को 136 रोगियों के खून के नमूनों की जांच में 21 रोगियों को टायफाइड से पीड़ित पाया गया और छह रोगियों को मलेेरिया निकला।
फतेहगढ़ क्षेत्र के एक एड्स पीड़ित भी बुखार की चपेट में है। उसकी हालत खराब देखकर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज के लिए अलग व्यवस्था की गई है।
गुरुवार को यहां रोगियों की संख्या 630 पहुंच गई। इनमें 71 रोगियों की मलेरिया की जांच हुई, जिसमें छह मलेरिया से पीड़ित पाए गए। 63 रोगियों के टायफाइड की जांच की गई, जिसमें 21 इस रोग से बीमार मिले। डेंगू का एक भी रोगी जांच में नहीं मिला।
डॉक्टरों की कमी के चलते यहां पहुंचे सैकड़ों की संख्या में रोगी दवा के लिए भटकते रहे लेकिन उन्हें दवा नसीब नहीं हो सकी। लोहिया अस्पताल परिसर में भी मलेरिया पहुंच गया है। लोहिया कैंपस निवासी प्रबल मलेरिया से पीड़ित हो गया है।
अनुज, अतुल निवासी आवास विकास और रजत निवासी अलीगंज एटा, ऋषिपाल निवासी कायमगंज और सरताज निवासी नेकपुर कला, ऋषिपाल निवासी खुड़नाखार, सरला पत्नी राजेंद्र निवासी बढ़पुर, किरन देवी पत्नी संजय निवासी भरखा मलेरिया रोग से पीड़ित पाई गईं।
बुखार के रोगियों की वजह से लोहिया में हा-हाकार मचा है। रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है और डॉक्टरों की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है।