फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 17 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, सीनियर मैनेजर पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोबाइल पर मैसेज भेजकर फाइनेंशियल कंपनी से जोड़कर 17 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने कंपनी के सीनियर मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला राजीव गांधीनगर निवासी अमित यादव ने फतेहगढ़ साइबर थाने में एक फाइनेंस कंपनी की सीनियर मैनेजर प्रिशाह के खिलाफ 17 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि आरोपी ने मोबाइल पर मैसेज करके उसे कंपनी से जोड़ा था। इसके बाद झांसे में लेकर रुपया इन्वेस्ट करवाना शुरू कर दिया। आरटीजीएस और यूपीआईडी के माध्यम से 22 अक्तूबर तक करीब 17 लाख रुपये इन्वेस्ट कर दिया। कंपनी ने जब और पैसे की मांग की, तो कुछ शक हुआ। इस पर उन्होंने अपना रुपया बिना ब्याज के ही वापस मांगा। कंपनी ने 16.50 लाख रुपये और इन्वेस्ट करने की बात कही। उन्होंने इस पर मना किया, तो कंपनी ने 17 लाख रुपये देने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि कंपनी ने कोई भी नियम नहीं बताए थे। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी होने की आशंका व्यक्त की है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें