फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आग से झुलसे एक युवक की मौत, बुधवार को तिलक समारोह में आग से आठ लोग झुलसे थे

Wed, 12 Feb 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
उपेन्द्र के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : उपेन्द्र के रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
अमृतपुर। बीते दिन तिलक समारोह के दौरान लगी आग से आठ लोग झुलस गए थे। गंभीर रूप से झुलसे युवक की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव खुशहाली नगला में बुधवार को रामकेश के पुत्र अंकित का तिलक समारोह था। कार्यक्रम में रिश्तेदार व परिजन शामिल थे। सर्दी होने के कारण एक ग्रामीण ने आग जलाने के लिए कंडे व कूड़ा एकत्र किया। आग जलाने के लिए डीजल से भरी कट्टी उसने आग पर जैसे ही उंडेली तो आग भड़क गई। इससे पास में खड़े गांव के अंकित, उपेंद्र, अरुण, अमित, रवि, सचिन, शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी संजीव कुमार, शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गांव रामदयाल नगला के सुमित कुमार आग की चपेट में आकर झुलस गए थे।
गंभीर रूप से घायल उपेंद्र, अरुण व सुमित को लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान उपेंद्र (24 ) की मौत हो गई। पत्नी रेनू, मां राजवती और बहन मैक्सी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के एक बेटी अनामिका व पुत्र आरव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें