फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने डाक्टर को पीटा, चार नामजद समेत सात पर रिपोर्ट..

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी के साथ अस्पताल जा रहे डॉक्टर को सोमवार देर रात दबंगों ने हॉकी, डंडों से पीट दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने के गांव पहाड़पुर निवासी डॉ. वीपी सिंह मसेनी रोड स्थित एक सील हो चुके अस्पताल में डॉक्टर हैं। वह इस वक्त आवास विकास में रहते हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे अपने कर्मचारी प्रभात के साथ एक अस्पताल जा रहे थे। जैस ही लोहिया अस्पताल गेट पर पहुंचे, तो वहां खड़े एक युवक से प्रभात ने अपने रुपये का तगादा किया।
उसके तीन-चार साथी गालियां देने लगे। कुछ ही देर में पकड़कर पीटने लगे। डॉ. वीपी सिंह ने बीचबचाव करने की कोशिश की, तो दबंगों ने हॉकी, डंडों और रॉड से उन पर हमला बोल दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। मोबाइल और पर्स भी गुम हो गया। दबंग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने विक्की उर्फ विकास निवासी रामविलास, करन उर्फ टिक्कल पुत्र वेदराम और आयुष ठाकुर, शिवम उर्फ भूरी के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रात में ही डॉक्टर का इलाज कराया। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया, दबंगों को शीघ्र ही पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें