फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ऑनलाइन धोखाधड़ी में एक को भेजा जेल, साथियों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सोशल मीडिया से विदेशी कंपनियों से संपर्क कर दोस्त के नाम से दो खाते खुलवाकर धोखाधड़ी कर रुपये मंगवाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी का चालान किया है। उसकी रिमांड लेने के लिए पुलिस ने आवेदन भी किया। पुलिस अब अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर निवासी श्रेयांश के नाम दो खाते खोलकर मोहल्ले के रोहन पाल उर्फ पाल रोहन प्रदीप और अभिषेक सिंह ने करीब 60 लाख रुपये का लेन-देन किया था। इस मामले में पुलिस ने रोहन को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि विदेशी कंपनी ऑनलाइन सट्टा कराती है। उक्त कंपनी को उसे खाता उपलब्ध करवाना था। प्रति खाते के 30 हजार रुपये मिलते हैं। दो प्रतिशत कंपनी की तरफ से दिया जाता है। कंपनी कहां की है और कौन चलाता है, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
कंपनी ने जो 60 हजार रुपये खाता खुलवाने के दिए थे, वह श्रेयांश को दे दिए गए थे। फिलहाल पुलिस अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि रोहन की रिमांड लेने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें