फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नौसेना दिवस पर पूर्व नौसैनिक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नेवी डे पर हुए कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि कर्नल एन श्रीकांता ने पूर्व नौसैनिकों की समस्याएं जानी। पूर्व में हुए युद्धों के दौरान पूर्व नौसैनिकों ने वीरता और दिलेरी के अपने संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम के अंत में पूर्व नौसैनिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में नेवी डे मनाया गया। कर्नल एन श्रीकांता ने कहा कि भारत की पाकिस्तान पर 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत हुई थी। इस युद्ध में नौसेना की शानदार भूमिका रही थी। इसकी याद में ही नौसेना दिवस मनाया जाता है। कहा कि पूर्व नौसैनिकों को चिकित्सा की हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
तान्या, अनन्या, आकांक्षा दुबे, पलक, प्रियंका यादव, ईसानवी मिश्रा ने नृत्य व काव्य पाठ की मनोहारी प्रस्तुति दी। पूर्व ले. उदयवीर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। पूर्व कमांडर नवीन कटियार, पूर्व कर्नल राघवेंद्र मिश्रा, माया प्रकाश शुक्ला, रविंद्र सिंह, निखिल मिश्रा, सतीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें