फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गल्ला आढ़ती से लूट में एक और गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक लाख रुपये लेकर घर जा रहे एक गल्ला आढ़ती से लूट की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को 1800 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस घटना में दो आरोपियों को 21 मार्च को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की हैवतपुर गढ़िया कांशीराम कालोनी निवासी गल्ला आढ़ती सुमन प्रकाश दुबे को 23 दिसंबर 2025 को शनिदेव मंदिर के पास मारपीट कर घायल कर चार बदमाश एक लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए थे। पीड़ित ने 24 दिसंबर को चार बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने 21 मार्च को दो बदमाशों को पकड़ा था, जबकि दो अन्य फरार चल रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने आकलगंज निवासी प्रवेश राजपूत को एक तमंचा व 18 सौ रुपये के साथ पकड़ लिया। अभी भी एक लुटेरा पुलिस की पकड़ से दूर है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें