फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, सात घायल

Sat, 11 Feb 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
स्कॉर्पियो - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अलग अलग सड़क हादसों में बच्ची की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



ग्रामीण के ट्रैक्टर पीछे करते समय पहियों की चपेट में आने से उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव छिछौनापुर निवासी हलीम शनिवार को अपने ट्रैक्टर पर खेत से आलू भरकर घर लौट रहा था।


घर के पास ट्रैक्टर पीछे करते समय उसकी तीन साल की बेटी लवली पहिये के नीचे आ गई। चीख सुनकर हलीम ने पहिये के नीचे से बेटी को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बेटी को हलीम बघार नाला स्थित मेडिकल कालेज लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



वहीं,  कायमगंज के नगर के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी कृष्णा सक्सेना कंपिल क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव कादरदादपुर सराय अल्टो कार से जा रहा था। कायमगंज कंपिल मार्ग स्थित करीमनगर के पास सडक के किनारे खडे़ पेड़ से जा टकराई। जोरदार  आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले। कृष्णा को घायलवास्था में बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।



तेराजाकेट।तालग्राम थानाक्षेत्र के मायापुर्वा से तिलक चढ़ाकर लौट रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में जीटी रोड पर वैगन आर की टक्कर हो गई। इसमें दोनों गाड़ियों में सवार छह लोग घायल हो गए। फर्रुखाबाद के नैना नगला निवासी रामआसरे परिवार व रिश्तेदारों के साथ तालग्राम थानाक्षेत्र से मायापुर्वा में तिलक कार्यक्रम में आए थे।

शुक्रवार की रात परिवार समेत लौट रहे थे। जीटी रोड पर आगरा की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो पलट गई।  कोतवाली के एसएसआई नवीन कुमार मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो में फंसे नरवेंद्र, जागेश्वर, विजय, चालक अशोक मिश्रा को बाहर निकाला।
विज्ञापन


वहीं, कार में सवार गुरसहायगंज के किदवई नगर मोहल्ला निवासी आशमा बेगम पत्नी चांद आलम, जयकेश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।एसएसआई नवीन कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें