फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़कों पर पार्किंग, फुटपाथों पर कब्जा, शहर में पैदल चलना बना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में पार्किंग व्यवस्था के अभाव और फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण ने आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं, जबकि कई दुकानदार फुटपाथों पर सामान सजाकर बैठे हैं। नतीजतन पैदल यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलना पड़ रहा है। कई बार राहगीरों और वाहन चालकों के बीच कहासुनी और दुर्घटना जैसी स्थितियां भी पैदा हो जाती हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में शहर की प्रमुख सड़कों और बाजारों में यातायात व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई।
विज्ञापन


फोटो-14 घुमना बाजार में सड़क पर खड़ी बिना नंबर की जीप। संवाद
घुमना बाजार में सड़क पर जीप और बाइकें खड़ी मिलीं, जबकि फुटपाथ दुकानों के सामान से घिरे रहे। ऐसे में राहगीरों को वाहनों के बीच से निकलना पड़ा।

फोटो-15 सड़क पर खड़ी कारों और ई-रिक्शा के सवारी लेने से गली में तब्दील हुई सड़क। संवाद
नेहरू रोड पर भी सड़क को अस्थायी पार्किंग में तब्दील कर दिया गया है। यहां कारें सड़क पर खड़ी थीं, जबकि ई-रिक्शा चालक भी बीच सड़क पर सवारियां बैठाते नजर आए। दुकानों के बाहर फैले सामान ने स्थिति और जटिल बना दी।

फोटो-16 चौक बाजार में सड़क पर वाहन खड़ा कर जाता होमगार्ड। संवाद
चौक बाजार क्षेत्र में दुकानों के सामने बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन खड़े मिले। आधी सड़क तक वाहनों के कब्जे के कारण लोगों को निकलने में परेशानी हुई। इसी दौरान एक होमगार्ड भी अपनी बाइक सड़क पर खड़ी कर दुकान में चला गया।
विज्ञापन


फोटो-17 स्टेट बैंक के बाहर सड़क पर खड़े वाहनों के बीच सड़क से जाता पैदल यात्री। संवाद
रेलवे रोड पर स्थित स्टेट बैंक के बाहर फुटपाथ और सड़क दोनों पर वाहनों का कब्जा देखने को मिला। फुटपाथ पर अतिक्रमण और सड़क पर पार्किंग के कारण लोगों को बीच सड़क से गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी पार्किंग व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

54 हजार से अधिक चालान, फिर भी नहीं सुधर रही व्यवस्था
यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले चार महीनों में नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ 54 हजार से अधिक चालान किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने की जिम्मेदारी नगरपालिका की है। यातायात पुलिस लगातार अभियान चलाकर सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें