फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता वृद्धा का शव बाग में मिला

Sun, 31 Jul 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कायमगंज। तीन दिन पहले खेत से घास लेने गई लापता वृद्घा का शव गांव के ही एक बाग में मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्घा के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतका के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के दत्तू गंाव नगला निवासी अनारकली (62)  शुक्रवार को खेत से घास लेने गई थीं लेकिन लौटकर घर नहीं आई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने अनारकली का शव सुभानपुर गांव निवासी कमाल खां के मिठ्ठे के बाग में पड़ा मिला।

ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव से 20 कदम की दूरी पर मृतका के कान के कुंडल पड़े थे, जिस पर खून लगा था।
विज्ञापन


कुंडलों के पास ही एक सफेद रंग का फटा हुआ कुर्ता भी पड़ा मिला। मृतका के पुत्र भगवान सिंह ने बताया कि कुंडल उसकी मां अनारकली के ही हैं। उन्होंने बताया कि जो कुंडल मिला है, वह आर्टिफिशियल है। इसके अलावा मां एक जोड़ी सोने के कुंडल और तोड़ियां पहने थीं, जो गायब हैं।

उन्होंने कहा कि लूटपाट के बाद मां की हत्या कर शव फेंका गया है। शव देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही वृद्घा की मौत हो चुकी है। क्योंकि उसके मुंह पर दीमक लगा था, जिस कारण उसका मुंह नहीं दिखाई दे रहा था।

कस्बा चौकी प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के गले व पैर पर चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस ने रविवार की शाम वृद्धा अनारकली के शव का डॉक्टर ब्रजेश सिंह, डॉक्टर अनुज त्रिपाठी के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में दो दिन पहले गला रेत कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें