फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर से टकराई बाइक, दंपति समेत चार जख्मी

Sun, 31 Jul 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पांचाल घाट पर लोडर के नीचे दबे बाइक सवार को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा नहाने के बाद वापस लौटते समय छोटा हाथी के नीचे बाइक आने से उस पर सवार दंपति समेत चार लोग चुटहिल हो गए। हादसे को देखकर पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। समझौता हो जाने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जिला हरदोई कसबा साहाबाद निवासी अनोखेलाल रविवार को पत्नी सोनतारा और बेटी दामिनी (15), प्रिया (6) के साथ बाइक से गंगा नहाने के लिए आए थे। यह लोग पांचाल घाट उत्तरी बंधा के तट पर गए हुए थे। दोपहर के समय जब यह लोग वापस घर लौट रहे थे।

तभी बंधा तिराहा पर कांवरियों को लेकर जा रहा छोटा हाथी (वाहन) के नीचे बाइक आ गई। इस हादसे में अनोखेलाल और उसकी पत्नी व बच्चे चुटहिल हो गए। घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने वाहन के नीचे से सभी को बाहर निकाला। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर चौकी ले आए । इस बीच कुछ लोगों ने बीच में पड़ कर दोनों पक्षों के बीच समझौता का प्रयास करने में लगे रहे। पांचालघाट चौकी प्रभारी संजय यादव ने बताया कि दोनों के बीच समझौता हो गया। इसलिए उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें