शमसाबाद। बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। बाइक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव नैगवां निवासी सुरजा देवी (80) गुरुवार की सुबह खेत से घर आ रही थी। बाइक सवार ने सुरजा देवी के टक्कर मार दी। बाइक के साथ सुरजा देवी काफी दूूर तक घिसटती चली गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार सुरजीत व प्रवेश भी घायल हो गए। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव त्यौरा निवासी सुरजीत परिवारी युवक प्रवेश के साथ गांव नैगवां निवासी भांजी विवेक नंदनी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को बाइक से आए थे।
गुरुवार को सुरजीत प्रवेश के साथ बाइक से शमसाबाद बाजार की ओर जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया और बाइक को कब्जे लेकर थाने में खड़ा करवा दिया। सुरजा देवी की मौत की जानकारी पर पुत्र रावेंद्र, इरमान सिंह, नर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।