फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: निवर्तमान सभासद पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कैंसर पीड़ित निवर्तमान सभासद पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बचाने आए साथी को भी पीट दिया। पुत्र ने तीन नामजद समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी निवर्तमान सभासद आदेश गुप्ता कैंसर से पीड़ित हैं। वे दिल्ली में ऑपरेशन कराने के लिए बुधवार रात दोस्त अहमद नोमान के साथ ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
मोहल्ला तकिया नशरत शाह में बाइक सवार तीन लोगों ने जाम में ई-रिक्शा के आगे वाहन लगा दिया। आदेश ने उन्हें बाइक हटाने के लिए कहा, तो वह गाली-गलौज करने लगे। कुछ ही देर में पांच अन्य साथियों के साथ बाइक सवारों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इससे आदेश और उसके साथी अहमद नोमान को चोटें आईं। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

निवर्तमान सभासद आदेश के पुत्र अभिनय गुप्ता ने मऊदरवाजा थाने में बजरिया जाफर खां के बाबू यादव, गोलू यादव, आकाश उर्फ सुनील और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अभिनय ने बताया कि पिता की ऑपरेशन तारीख लगी थी। लिहाजा घायल अवस्था में ही ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें