फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुराना जीना तोड़ते समय मजदूर पर गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहल्ला नया गनीपुर में रविवार सुबह मकान का पुराना जीना तोड़ते समय उसके नीचे दबकर मजदूर विष्णु दयाल बाथम (50) की मौत हो गई। मृतक सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह पहली बार मजदूरी करने गया था।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 दीनदयाल नगर निवासी विष्णु दयाल बाथम रविवार सुबह करीब नौ बजे नया गनीपुर निवासी नसीम खान के घर हो रहे निर्माण में मजदूरी करने गया था। वहां मकान में बना पुराना जीना तोड़ने का काम चल रहा था। विष्णु दयाल जीना तोड़ रहा था, तभी वह भरभराकर उसके ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राजमिस्त्री और मकान मालिक के परिजन में भगदड़ मच गई। परिजन घायल विष्णु दयाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विष्णु दयाल की मौत से मां नन्ही देवी, पत्नी गिरिजा देवी और चार पुत्रों में अजीत, रंजीत, बृजेश, दीपक व पुत्री रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है। अजीत विवाहित है, जबकि अन्य तीन पुत्र और पुत्री अविवाहित हैं।
विज्ञापन

अपराध निरीक्षक ब्रजमोहन पाल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें