फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या

Thu, 15 Jun 2017 10:44 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
हथियारों की प्रदर्शनी
विज्ञापन
ग्रामीण वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी ने मौके पर जांच पड़ताल की। मृतक के बेटे की तहरीर पर कोटेदार पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि राशन न बांटने की डीएम से शिकायत करने की रंजिश में हत्या की गई है। पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरौर निवासी अवधेश सिंह का गांव के ही कोटेदार शिवप्रताप सिंह से राशन न बांटे जाने को लेकर विवाद चल रहा है। अवधेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार से कोटेदार के खिलाफ शिकायत की थी।

इससे वह रंजिश मानने लगा। बुधवार रात अवधेश सिंह के पिता छविनाथ सिंह चौहान (65) घर के बाहर लेटे थे। रात करीब 12 बजे जानवरों का शोरगुल सुनकर छविनाथ घर के पास ही इधर-उधर देखने लगे। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान कोटेदार और उसके परिवार वालाें ने छविनाथ को घेर लिया और गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर अवधेश और अन्य परिजन घर से बाहर निकले लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। परिजन घायल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टर ने छविनाथ को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सुदीप मिश्रा मौके पर पहुंचे। रात में ही एसपी दयानंद मिश्र भी गांव पहुंचे और पूछताछ की। गुरुवार को मृतक के बेटे की तहरीर पर कोटेदार शिवप्रताप, भाई रामप्रताप, इनके पिता रामनिवास तथा अरविंद पुत्र शिवप्रताप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

थाना प्रभारी सुदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर छानबीन की जा रही है। पकड़े गए शिवप्रताप और उसके बेटे अरविंद से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें