नवाबगंज में गांव कोला के पास गुरुवार शाम बोलोरो की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। वहीं पुत्र व पत्नी घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव कोला निवासी विजय गुरुवार को अपने पिता राधेश्याम(77) व मां रामवती को फर्रुखाबाद बाइक से दवा दिलवाने के लिए ले गए थे। शाम को वह अपने गांव वापस जा रहे थे। गांव के पास ही जब वह पहुंचे तभी मेेरापुर की ओर से आ रही बोलोरो ने बाइक में टक्कर मार दी।
इस पर राधेश्याम, राजवती, विजय बाइक से गिरकर घायल हो गए। राधेश्याम के सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राधेश्याम को सीएचसी में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान राधेश्याम की मौत हो गई। उनके पांच पुत्र हैं। विजय हेलमेट नहीं लगाए था।