फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्ध की मौत, 11 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से वृद्ध की मौत, 11 नए संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को 11 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें अधिकांश शहर के हैं। वहीं कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में अब तक 4029 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3771 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 61 लोगों की जान जा चुकी है। अभी 197 केस एक्टिव हैं।
बढ़पुुर निवासी 67 वर्षीय वृद्ध को किडनी में दिक्कत होने से इलाज के लिए परिजन रीजेंसी अस्पताल कानपुर ले गए। 28 अक्तूबर को हुई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें वहीं भर्ती कर लिया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार रात वृद्ध की मौत हो गई। वह डायबिटीज व हाइपरटेंशन के भी मरीज थे। वहीं जांच रिपोर्ट में फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर निवासी वृद्ध, शहर के मोहल्ला खतराना निवासी महिला समेत कुल 11 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्तोगी इंटर कालेज के शिक्षकों के लिए गए नमूने
लिंजीगंज सिविल अस्पताल के डॉ. नवनीत गुप्ता ने टीम के साथ जाकर शहर के रस्तोगी इंटर कालेज के शिक्षक व स्टाफ की कोरोना जांच कराई। एंटीजन किट से हुई जांच में सभी 27 नमूने निगेटिव निकले। इन नमूनों की आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। इसके बाद लालगेट स्थित एक संक्रमित के घर पहुंचकर टीम ने 10 लोगों के नमूने लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें