फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मजदूरी कर घर लौटते समय गांव के बाहर सड़क पर अज्ञात वाहन ने अधेड़ को टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शमसाबाद के अलेपुर निवासी रामकिशन जाटव मोहम्मदाबाद कोतवाली के नहरैया निवासी बहनोई राकेश के घर रहकर मजदूरी करता था। शनिवार को वह जैतपुर में मजदूरी करने गया था। देर रात वह मजदूरी कर पैदल लौट रहा था। ताजपुर रोड पर गांव नहरैया के सामने अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी।
खेत में काम कर रहे लोगों ने इसकी जानकारी राकेश को दी। वह परिवार समेत समेत मौके पर गए। पुलिस ने पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम को शव भेज दिया। राकेश ने बताया कि रामकिशन करीब एक साल से उसके पास रह रहे थे। उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें