ग्रेटर जेसीज के ग्रेट डे समारोह में मुख्य अथिति एसडीएम अमित आसेरी ने कहा कि क्लब ने जो प्रतियोगिताएं आयोजित की वह सराहनीय हैं। ऐसे आयोजनों से जहां प्रतिभाओं में निखार आता है वहीं अन्य लोगों को इससे प्रेरणा मिलती है। समारोह में पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
रविवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में जेसीज के सतरंगी सप्ताह समापन के बाद महान दिवस के रूप में समारोह हुआ। इसमें विशिष्ट अथिति विधायक अमर सिंह खटिक ने कहा विभिन्न समाजसेवी कार्यों से संस्था जेसीज ने विभिन्न आयोजनों से युवा वर्ग को दिशा दी है।
वरिष्ठ भाजपा नेता डा. बीडी शर्मा व डा. मिथलेश अग्रवाल ने कहा क्षेत्र के युवाओं की सकारात्मक सोच एवं समाज के लिये कुछ बेहतर करने की लालसा सराहनीय है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। समाज सेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल को नगर श्री से सम्मानित किया गया।
बेस्ट डायरेक्टर सुधाकर दुबे रहे, बेस्ट जेसी लक्ष्मी नारायन अग्रवाल रहे, बेस्ट जेसी रीट्स गुंजन अग्रवाल रहीं। आदित्य अग्रवाल, प्रतीक कौशल, प्रियंक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, रजत रस्तोगी, सुधाकर दुबे, लक्ष्मी नारायन अग्रवाल को अध्यक्षीय पुरस्कार दिया गया।
जेसी रोहित गुप्ता, जेसी अमन जैन को बेस्ट प्रोग्राम अवार्ड्स दिया गया। एमओसी आदित्य अग्रवाल, दीपक राज अरोड़ा रहे। इस मौके पर अध्यक्ष संजय बंसल, सचिन जोशी, मनोज कौशल, पवन गुप्ता, हनी अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, शरद अग्रवाल, संजय रस्तोगी आदि मौजूद रहे।