फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अधिकारियों ने मनाया नया साल, बिजलीघर लकूला में लटका रहा ताला

Thu, 02 Jan 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजलीघर लकूला के अधिकारियों व कर्मचारियों ने रात भर नए साल का जश्न मनाया। नए साल के जश्न में मशगूल जिम्मेदारों ने बुधवार को कार्यालय बंद रखा। इसके चलते बिल आदि जमा करने वाले उपभोक्ताओं को परेशान होकर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह आवास विकास स्थित लकूला उपकेंद्र स्थित विद्युत नगरीय वितरण उप खंड कार्यालय-तृतीय पर लोग बिजली का बिल जमा करने और ओटीएस के तहत पंजीकरण कराने समेत अन्य कार्यों से पहुंचे तो कार्यालय में दोपहर 1:30 बजे ताला लगा था। कार्यालय के पास में ही खड़े दो-तीन युवक बिजलीघर आने वाले लोगों से पूछ रहे थे कि उन्हें बिल आदि जमा करना है क्या।
उपभोक्ताओं को बताया कि नववर्ष के चलते कार्यालय की छुट्टी है। यह भी बताया गया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने देर रात तक जश्न मनाया। इसके चलते कार्यालय सिर्फ एक-दो घंटे के लिए ही खोला गया। एसडीओ राम प्रवेश व जेई अजय सिंह से जानकारी करने के लिए कई बार फोन किए गए, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह ने बताया कि जानकारी नहीं है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिना अवकाश के कार्यालय बंद करना गलत है। मामले की जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें