फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी से झगड़कर निकले युवक का शव फंदे से लटका मिला

Thu, 02 Jan 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। पत्नी से झगड़ा होने पर युवक गुस्सा होकर घर से चला गया। सुबह उसका शव गांव के पास ही आम के बाग में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बछलैया निवासी अवधेश कुमार (40) मंगलवार देर रात पत्नी से झगड़कर घर से चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। बुधवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने युवक का शव सर्वेश गंगवार के बाग में आम के पेड़ पर लटकते देखा। युवक ने मफलर से फंदा लगा रखा था। ग्रामीणों ने शव की पहचान अवधेश के रूप में की। इसकी सूचना अवधेश के परिजनों को दी।
विज्ञापन

सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुत्र विकास कुमार ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को उतारा और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया मृतक शराब पीने का आदी था, जिससे आए दिन घर में झगड़ा होता था। बीती रात पत्नी से झगड़कर गुस्से में घर से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें