संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को सभी सरकारी, निजी कार्यालयों , स्कूलों, कॉलेजों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्य-निष्ठा की शपथ ली। डीएम ने शूटिंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप विजेता रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित हिमानी सिंह के अलावा उत्कृष्ट कार्य के लिए सीएमएस डॉ.अशोक कुमार और केपी अस्पताल के संचालक को प्रशस्तिपत्र दिया।
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने झंडारोहण किया। एडीएम विवेक श्रीवास्तव के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, एएसडीएम सुनील कुमार यादव आदि मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। इसके पहले सुबह सात बजे स्टेडियम से प्रभातफेरी निकाली गई। इसी डीआईओएस डॉ.आदर्श कुमार त्रिपाठी ने झंडी दिखाई। 10:30 बजे एनसीसी कैडेट के रूटमार्च को डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला ने झंडी दिखाई। एमआईसी के प्रधानाचार्य गिरिजाशंकर मौजूद रहे। विकास भवन में सीडीओ डॉ.राजेंद्र पैंसिया ने ध्वजारोहण किया। डीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला, एडीपीआरओ अमित कुमार त्यागी, डीपीओ भारत प्रसाद आदि मौजूद रहे।
दिव्यांगों को बांटे गए उपकरण
जिलाधिकारी ने फतेहगढ़ के जेएनवी रोड स्थित संकेत राजकीय मूकबधिर विद्यालय में दिव्यांगों को उपकरण बांटे। 43 दिव्यांगों ट्राईसाइकिल, दो को व्हीलचेयर व 10 दिव्यांगों को बैशाखी दी गई। सभी को कंबल भी दिए गए।
पुलिस लाइन में सांसद ने फहराया तिरंगा
पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को सांसद व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एएसपी अजय प्रताप, सीओ राजवीर सिंह, सोहराब आलम, अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा, राजवीर सिंह गौर, प्रतिसार निरीक्षक किश्वर अली आदि मौजूद रहे।
आफीसर्स क्लब में सदस्य बढ़ाने पर सहमति
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित आफीसर्स क्लब भवन के जीर्णोद्धार के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई। इसमें क्लब के उपाध्यक्ष एसपी अशोक कुमार मीणा व सीडीओ डॉ.राजेंद्र पैंसिया, सचिव एडीएम विवेक श्रीवास्तव व सदस्य मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने क्लब के नियमित संचालन के लिए स्थायी व अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पास किया। सदस्यों ने क्लब के पूर्व आजीवन सदस्यों को क्लब में शामिल करने का प्रस्ताव दिया।