फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी वार्ड में ॓बच्चों के लिए एलसीडी

Fri, 02 Dec 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम प्रकाश बिंदु ने लोहिया अस्पताल के न्यूट्रीशियन रिहेबिलिटेशन सेंटर (एनआरसी) वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाने और बच्चों के मनोरंजन के लिए एलसीडी लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी शुक्रवार की सुबह अचानक लोहिया अस्पताल पहुंचे। डीएम के आने की भनक पर अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया और सफाई व्यवस्था शुरू कर दी। डीएम ओपीडी के बाद सीधे एनआरसी वार्ड पहुंचे। डा. विवेक सक्सेना से डीएम ने बच्चोें के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने अपने गोद लिए गांव ब्राहिमपुर कायमगंज की सुनीता देवी पत्नी जयपाल से उनके बच्चे की तबियत के बारे में पूछा। सुनीता ने कहा कि यहां पर आने के बाद बच्चे की हालत में काफी सुधार हुआ है। डीएम ने एनआरसी के वार्डों को देखने के बाद, जहां बच्चे खेलते है उसमें जाकर देखा।

यहां पर खिलौनों और एलसीडी को लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने अपने गोद लिए गांव के भर्ती बच्चों की संख्या के बारे में पूछा। डा. विवेक सक्सेना ने बताया कि उनके गोद लिए गांव के नौ बच्चे भर्ती हैं। यहां पर कुल 12 बच्चे भर्ती हुए हैं। बच्चों के आगे चार्ट न होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


यहां पर बेड कम होने की जानकारी दी तो डीएम ने और बेड बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने किचन का निरीक्षण किया और वहां रखे फ्रिज को देखा। मच्छरों के होने की बात पर डीएम ने मच्छर मारने वाली मशीन लगाए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने हड्डी वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें