फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फाल्ट होने पर अब बंद नहीं होगा पूरा फीडर, मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को जिले के पहले रिंग मैन यूनिट (आरएमयू) का लोकार्पण किया। 30 लाख रुपये की लागत से सेंट्रल जेल उपकेंद्र के फीडरों के लिए यह आरएमयू लगाया गया है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को फाल्ट होने पर भी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


यह आरएमयू सेंट्रल जेल चौराहे के निकट स्थापित किया गया है। इससे सेंट्रल जेल फीडर, बेवर रोड फीडर और सातनपुर कोल्ड फीडर को जोड़ा गया है। अब फाल्ट आने पर केवल प्रभावित हिस्सा बंद होगा, पूरा फीडर नहीं। मरम्मत के बाद उस हिस्से में भी आपूर्ति तुरंत बहाल हो जाएगी। यदि उपकेंद्र से किसी फीडर की वीसीबी खराब होती है, तो आरएमयू के माध्यम से उसे दूसरे फीडर से जोड़कर बिजली दी जा सकेगी। इससे उपभोक्ताओं को घंटों बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि उनके प्रयासों से बने जसमई और सेंट्रल जेल उपकेंद्र 10 दिन में चालू होंगे। उन्होंने कहा कि आरएमयू से उपभोक्ताओं को लगातार बिजली मिलेगी। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता नगरीय कालेश्वर चंद, सहायक अभियंता अजय कुमार, भाजपा नेता शिवम दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें