फर्रुखाबाद। शहर में धनतेरस व दिवाली पर भीड़ को देखते हुए जाम से राहत के लिए एसपी ने शहर में ई-रिक्शा व बड़े वाहनाें के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे शहर का यातायात व्यवस्थित किया जा सके।
एसपी ने जारी आदेश में कहा कि शहर के बाजारों में धनतेरस व दिवाली पर खरीदारों की भीड़ रहेगी। इससे ई-रिक्शा व भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इससे लालगेट से टाउनहाल तक, कादरीगेट तिराहे से साहबगंज चौराहा तक, चौक से रेलवे स्टेशन तिराहा तक, आईटीआई तिराहे से मदारवाड़ी तिराहा तक ई-रिक्शा व भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वाहन चालकों को आदेशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।