फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकमिंग की सीटी फटने से 55 गांवों की बिजली गुल

Tue, 01 Sep 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग सीटी फटने से लगभग 55 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई है। स्टोर में सीटी न होने के कारण इनकमिंग मशीन की मरम्मत नहीं हो सकी। इस कारण सोमवार से गांवों को बिजली आपूर्ति बंद चल रही है।
विज्ञापन


हजियांपुर विद्युत उपकेेंद्र से चार फीडरों से ग्रामीण व कोल्डों को बिजली सप्लाई होती है। सोमवार की शाम को हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से उपकेंद्र की इनकमिंग सीटी जोरदार धमाके के साथ फट गई। इससे निकली चिंगारी से उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलने पर जेई मोहित लवलानी मौके पर पहुंचे। इन्होंने फटी हुई

सीटी का जायजा लिया। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। मंगलवार को अवर अभियंता ने भोलेपुर स्थित विभागीय स्टोर में सीटी देखी। यहां सीटी न होने के कारण इनकमिंग मशीन की मरम्मत नहीं हो सकी। इनकमिंग मशीन की खराबी के कारण सभी फीडरों से उपभोक्ताओं को दी जाने वाले बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसको ठप हुए करीब 36 घंटे से अधिक
विज्ञापन


का समय हो गया है। अवर अभियंता मोहित लवलानी ने बताया कि सीटी फुंकने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। इसकी जानकारी विभागीय उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। सीटी आने पर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें