फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आर-पार की लड़ाई लड़े सरकार

विज्ञापन
इंडियन आर्मी - फोटो : SELF
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए लोगों का गुस्सा दूसरे दिन भी बरकरार रहा। शहर में जगह-जगह पाकिस्तान के पुतले फूंककर विरोध किया गया। इस दौरान कैंडल मार्च भी निकाले गए। आक्रोशित लोगों ने अब सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने की मांग की। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय युवा जन सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में भोलेपुर में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। आक्रोशित इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अभय दुबे, विकास मिश्र, लालू यादव, सुमित सक्सेना, अखिलेश सिंह, ब्रज चौहान, सौरभ शर्मा और अतुल गुप्ता आदि रहे। उधर, अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार की प्रदेश अध्यक्ष रमला राठौर के संयोजकत्व में जुलूस निकालकर भोलेपुर में पाकिस्तान का पुतला फूंका। चंदन मिश्र, ममता सिंह, सूरज सिंह, गीता सिंह, आशा राठौर, वीना यादव, अमन सिंह, सुषमा राठौर और शिवा राठौर आदि रहे। महाराजा हरिश्चंद्र महाविद्यालय परिसर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रवक्ता गजेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. मधुबाला अवस्थी, सुनील कुमार राजपूत और अपराजिता सिंह आदि रहीं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जिला संयोजक आदेश गुप्ता के आवास से कैंडल मार्च निकाला गया। नगर अध्यक्ष अहमद नोमान आदि मौजूद रहे। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से मेला श्री रामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया गया। आचार्य चंद्रदेव शास्त्री, ओमशरण आर्य, प्रशांत आर्य, हरिदत्त द्विवेदी, सुधांशु आर्य, उदयराज आर्य, संध्या आर्य और हरिओम शास्त्री आदि रहे।

 उधर, कमालगंज में युवकों ने कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर मयंक गुप्ता, अनुभव गुप्ता, मधुर दुबे, रिंकू शर्मा, रोहित सिद्दीकी, वरुण गुप्ता, नितेश माहेश्वरी, डॉ रुचि, अभिषेक राठौर आदि रहे। उधर, संकिसा में बोधि पुस्तकालय एवं महा समता बुद्ध विहार में भिक्षुओं ने शहीदों श्रद्धांजलि अर्पित की। भंते चेतसिक, भंते नागसेन, सुरेश एवं संकिसा निवासी पवन दीक्षित, छोटू आदि रहे। इधर, भारत विकास परिषद की ओर से जोगराज मोहल्ला स्थित एक इंस्टीट्यूट से कैंडल मार्च निकाला गया। इसके बाद इंस्टीट्यूट में शोकसभा हुई। इस अवसर पर जिला सचिव शैलेंद्र दुबे, लक्ष्मी यादव, आकांक्षा गुप्ता, नैना सक्सेना, सोनम पांडेय और श्रुति गुप्ता आदि रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें