फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक स्कूल बस के मालिक को नोटिस, दूसरी सीज

Tue, 20 Jan 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सड़क सुरक्षा माह में एआरटीओ प्रवर्तन ने चेकिंग के दौरान चार ओवरलोड ट्रक व एक बिना परमिट ट्रक पकड़ा। ट्रकों को सीज कर 1.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया। कमी मिलने पर स्कूली बस के मालिक को नोटिस दिया, जबकि दूसरी बस सीज कर दी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने एआरटीओ ने स्कूलों में बसों का निरीक्षण किया। एआरटीओ को एक स्कूल बस में कमी मिली, तो मालिक को नोटिस जारी कर दिया। दूसरी बस बिना परमिट चलाए जाने पर सीज कर दिया। उन्होंने भारी वाहनों की चेकिंग कर ओवरलोड चार ट्रकों को सीज कर 1.09 लाख का जुर्माना लगाया। एक ट्रक के पास परमिट ही नहीं था। उसे सीज कर 41 हजार रुपये जुर्माना लगाया। उन्होंने कुल 11 वाहनों पर कार्रवाई करके 1.95 लाख रुपये जुर्माने की कार्रवाई की। राजपूताना पब्लिक स्कूल में वाहन चालकों को शपथ दिलाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कहा कि वाहन की गति धीमी रखें, सीट बेल्ट का प्रयोग करें। प्रेशर हार्न व मल्टीटोन हार्न न बजाएं। इस दौरान प्रधानाचार्य हृदयेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें