फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलधिकारी ने जिला पोषण समिति के साथ बैठक की। उन्होंने एनआरसी में कम बच्चे भर्ती होने पर सीडीपीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को समीक्षा के दौरान डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को पोषण भी पढ़ाई भी थीम के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह एक नवंबर तक पूरा हो जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना में सभी आवेदनों का समय से निस्तारण किया जाए। एनआरसी में इस माह मात्र 24 बच्चे भर्ती हुए। इस पर सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बताया गया कि चेहरा प्रमाणीकरण में नवाबगंज की प्रगति सबसे कम मिलने पर वहां के सीडीपीओ को नोटिस देने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पोषण ट्रैकर एप पर शुक्रवार तक फीडिंग पूर्ण न करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाए। पीडी कपिल कुमार, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, डीएसओ सुरेंद्र यादव, डीपीआरओ राजेश चौरसिया, बीएसए, एएमए आदि मौजूद रहे।