फर्रुखाबाद। डीआईओएस डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने मेजर शिवदयाल सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनार सिंह समेत कुल पांच विद्यालय के 30 शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। इन लोगों ने दीक्षा कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन प्रशिक्षण जनवरी में नहीं लिया। एक सप्ताह में नोटिस का स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के दक्षता संबद्धन के लिए दीक्षा कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन प्रशिक्षण जनवरी में दिया गया। डॉ. शिवनंदन सिंह इंटर कॉलेज खिमसेपुर के शिक्षक हरिओम यादव, मंजूला गौर, रामवीर, संतोष कुमार, महेश सिंह, सीमा, पंकज कुमार, रीमा, प्रकाश सिंह, महिपाल शास्त्री इंटर कॉलेज बवना के शिक्षक पंजाब सिंह, मान सिंह, अवनेंद्र कुमार, रामप्रीत राम, कुलदीप कुमार, मेजर शिवदयाल सिंह इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद के प्रधानाचार्य डॉ. अनार सिंह, शिक्षक विश्वनाथ सिंह, जयपाल सिंह, सर्वेश कुमार, सुखेंद्र सिंह, वैताल सिंह, रावेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह शामिल हैं।
नेत्रपाल सिंह, अनिल कुमार, विनीत कुमार, संजीव कुमार, अनुराग सिंह, सोनी, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के शिक्षक यादवेंद्र सिंह परिहार, स्वामी आत्मदेव गोपालानंद इंटर कॉलेज ऊगरपुर के शिक्षक जितेंद्र कुमार ने ऑनलाइन प्रशिक्षण नहीं लिया। इन सभी शिक्षकों को डीआईओएस ने नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।