फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग को ही नहीं पता संवेदनशील केंद्र

Mon, 16 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो दिन बाद शुरू हो रही हैं। जिले में बनाए गए परीक्षा केेंद्रों में कितने संवेदनशील और अति संवेदनशील हैं, इससे शिक्षा विभाग के अधिकारी अभी भी बेखबर हैं। कायमगंज के स्कूलों के अलावा अन्य किसी तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों की सत्यापन रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में नहीं आई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों से जब अफसर ही बेखबर हैं तो यहां नकल रोकने के इंतजाम मुश्किल होंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 81 स्कूल और एक केंद्रीय कारागार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नकल विहीन कराने का दावा कर परीक्षा केंद्रों में  संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की जांच करने के लिए जिलाधिकारी एनकेएस चौहान के निर्देश पर पुलिस विभाग और तीनों एसडीएम को सूची भेजी गई थी। यह रिपोर्ट 11 फरवरी तक डीआईओएस कार्यालय में आनी थी।

एसडीएम कायमगंज ने अपने क्षेत्र के 26 स्कूलों में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्कूलों को चिन्हित कर सूची दी है। इसमें 14 केंद्र संवेदनशील और दो को अतिसंवेदनशील दर्शाया गया है। अन्य दो तहसीलों से अभी तक सूची डीआईओएस कार्यालय में नहीं आई है। बोर्ड परीक्षा में  अब दो दिन शेष हैं। सूची के अभाव में शिक्षा विभाग के अधिकारी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों से बेखबर हैं। इस कारण यहां नकल रोकने को अभी तक कोई तैयारी नहीं की है।
विज्ञापन


कायमगंज के संवेदनशील परीक्षा केंद्र
जनता इंटर कालेज रसीदाबाद तिवारियान, कन्या विद्यापीठ इंटर कालेज, इनामलहमल शाह इंटर कालेज रायपुर, आदर्श विद्यालय इंटर कालेज पितौरा, विद्यावती आदर्श हायर सेकेंड्री स्कूल भौरूआ, आदर्श जनता इंटर कालेज महलई खुम्मरपुर, कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कालेज शुक रूल्लापुर, सूर्य कुमारी इंटर कालेज मंझना, सरनाम सिंह इंटर कालेज मंझना, राजेन्द्र सिंह इंटर कालेज नवाबगंज, राजाराम इंटर कालेज अचरा खिलवारा, महिपाल शास्त्री इंटर कालेज बबना, जवाहर लाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुसैनपुर नवाबगंज, आरएस पब्लिक बालिका इंटर कालेज नवाबगंज।

अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र- रामस्वरूप सावित्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परतापुर, यशोदादेवी बालिका इंटर कालेज हरदुआ।

कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करें प्राप्त
फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकोें की कक्ष निरीक्षक पदों पर ड्यूटी लगा दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक सभी स्कूलों के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी कार्यालय से प्राप्त करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें