फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैबीज का इंजेक्शन न लगाने पर हंगामा

Sat, 04 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
इस्काॅन मंदिर में जुटे श्रृद्घालु
विज्ञापन
दो घंटे इंतजार करने के बाद भी रैबीज का इंजेक्शन न लगने से गुस्साए मरीजों ने हंगामा किया। इमरजेंसी में ड्यूटी लगने के कारण नामित डॉक्टर ने भी परचा लिखने से मना कर दिया। सीएमएस ने जब दूसरे डॉक्टर को नामित किया तब कही जाकर इंजेक्शन लग सके।
विज्ञापन



लोहिया अस्पताल में शनिवार को सुबह 8:30 बजे शहर के मोहल्ला हाताकरम खां निवासी प्रकाश कुशवाह, मोहल्ला नुनहाई निवासी गौरव, हाथीखाना निवासी बेबी, नलकूप कालोनी निवासी शांतिदेवी, भोपतपट्टी निवासी सुधीर, गंगादरवाजा निवासी सूरजमुखी, थाना अमृतपुर के गांव राजपुर निवासी रामवीर रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच गए।

यहां पर कर्मचारियों ने मरीजों को बताया कि डॉक्टर एसपी सिंह को इंजेक्शन का पर्चा लिखने के लिए सीएमएस डा. बीबी पुष्कर ने नामित किया है। इसके अलावा और कोई नहीं लिखेगा।
विज्ञापन



मरीज व उनके तीमारदार डाक्टर के कक्ष के बाहर बैठे उनका इंतजार करने लगे। जब करीब दो घंटा बीत जाने के बाद भी डाक्टर अपने कक्ष में नहीं आए तो मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

इस दौरान मरीजों को पता चला कि डा. एसपी सिंह की ड्यूटी आपातकालीन कक्ष में लगी हुई है। इस पर मरीज वहां पर जा पहुंचे। यहां पहुंचने पर मरीजों ने जब पर्चा लिखने की बात कही तो डाक्टर ने साफ मना कर दिया। यहां पर भी मरीजों की डाक्टर से नोकझोंक हो गई। मरीज यहां से सीएमएस के कक्ष में पहुंचे और इसकी जानकारी दी।

तब सीएमएस ने डा. विवेक सक्सेना को शनिवार के लिए पर्चा लिखने का आदेश दिया। तब कही जाकर मरीजों के इंजेक्शन लगना शुुरु हुए। डा. एसपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सीएमएस ने मौखिक आदेश दिया था। वह आपातकालीन और रैबीज दोनों का पर्चा नहीं लिख सकते। उधर, सीएमएस ने बताया कि मरीजों को कुछ दिक्कत हुई थी। जानकारी होने पर समस्या का समाधान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें