फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई हुई नहीं, परीक्षा किताबों के भरोसे

Sat, 14 Mar 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में होने वाली पढ़ाई की पोल खुल गई। स्कूल में बच्चों को पढ़ाने में साल भर शिक्षकों ने दिलचस्पी नहीं। इस कारण नौनिहाल किताबों से नक ल कर परीक्षा दे रहे हैं। नगर क्षेत्र के किराए के भवनों में चल रहे स्कूलों में नौनिहालों के बैठने की जगह तक नहीं है। कहीं बच्चे टीन शेड तो कहीं गैलरी में बैठ कर परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


एक टीन शेड के नीचे दो विद्यालय
प्राथमिक विद्यालय हाथीखाना और कन्या तलैया लैन किराए के भवन में टीन शेड के नीचे चलते हैं। यहां एक कमरा चटका हुआ है। इसमें एमडीएम बनता है। इसी में स्कूल के अभिलेख भरे हुए हैं। यह जर्जर कमरा कभी भी ढह सकता है। प्राथमिक विद्यालय हाथीखाना में 43 बच्चों में 32 परीक्षा देने उपस्थित हुए। यह टीन शेड और खुले आसमान के नीचे बैठे परीक्षा दे रहे थे।

मंदिर के हाल में चल रहे दो विद्यालय
फतेहगढ़ नगर में स्थित तोताराम मंदिर के एक हाल में प्राथमिक विद्यालय तलैया लेन बालक और प्राथमिक विद्यालय गाड़ी खाना संचालित हैं। शनिवार को तलैया लेन बालक में 31 में 22 बच्चे और गाड़ी खाना स्कूल में 30 में 20 बच्चे परीक्षा देने उपस्थित हुए। यहीं बरामदे में एमडीएम बनता है। यहां बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह तक नहीं है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय, रंगसाजान
यह विद्यालय दान में दिए गए भवन में संचालित है। जगह कम होने से बच्चे गैलरी में बैठकर परीक्षा दे रहे थे। इस स्कूल में 72 पंजीकृत बच्चे हैं। इनमें से 36 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। बैठने की जगह न होने के कारण पास पास बैठाकर बच्चों की परीक्षा कराई जा रही है।

प्राथमिक विद्यालय गुदनामऊ
कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुदनापुर में 65 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से 63 परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा तीन में ‘हमारा परिवेश’ किताब से बच्चे नकल टीप रहे थे।

प्राथमिक विद्यालय मधवापुर
इस विद्यालय में 95 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें से ही 60 परीक्षा देने आए। बच्चे पास पास बैठकर ब्लैक बोर्ड से प्रश्न देखकर किताबों के सहारे कापी पर उत्तर लिख रहे थे।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय उस्मानंज
इस विद्यालय में 33 बच्चे पंजीकृत थे। मौके पर आठ बच्चे परीक्षा दे रहे थे। टीचर पुष्पा देवी ने बताया कि बच्चों को घर से बुलवाया था। लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। जितने बच्चे आए थे उनकी परीक्षा कराई गई।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर
विद्यालय में 46 पंजीकृत बच्चों में 42 परीक्षा में शामिल हुए। शिक्षक की टेबिल पर किताब रखी थी। नीचे बैठे बच्चे दूसरी किताब से नकल कर परीक्षा दे रहे थे।

प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर
विद्यालय में 198 पंजीकृत बच्चों में 95 परीक्षा में शामिल हुए। यहां परीक्षा के दौरान नकल का बोलबाला था। शिक्षिका अनीता कुमारी ने बताया कि बच्चों को बुलवाया था। वह स्कूल नहीं आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें