फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो रैलियां निकाल बच्चों ने किया जागरूक

Sat, 14 Mar 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय नूरपुर बढ़पुर से शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। कस्बों में भी बच्चों ने रैली निकालकर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली में शामिल स्कूली बच्चे  हाथ में नारे लिखी पट्टिकाएं लेकर चल रहे थे। बच्चों ने  पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की, पढ़ा लिखा हो हर इंसान राज करेगा हिन्दुस्तान, चाहे जो भी हो मजबूरी पढ़ना लिखना बहुत जरूरी, बच्चा पढ़ेगा भारत बढ़ेगा, बिना पढ़े कक्का घर
विज्ञापन


घर खाएं धक्का के नारे लगाकर शिक्षा के महत्व को लोगों को बताया। रैली के जरिए एक अप्रैल से  शुरू होने वाले शैक्षिक सत्र की  जानकारी दी गई। शिक्षकों ने कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल में नामांकन से छूटना नहीं चाहिए। हर किसी को अपने बच्चे को पढ़ने के लिए स्कूल भेजना है।

इस रैली का शुभारंभ प्रधानाध्यापक गोविंद चौरसिया ने किया। रैली मुख्य मार्गों से निकलने के बाद स्कूल पहुंची। इस दौरान शशीलता सक्सेना, अनीता वाजपेई, अनुराधा द्विवेदी, शशि प्रभा, विजय मौजूद रहे। न्याय पंचायत केंद्र चांदपुर बढ़पुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाग लकूला एवं प्राथमिक विद्यालय लकूला के छात्र छात्राओं ने स्कूल चलो  रैली निकाली।  इस दौरान प्रधान मुकेश कुमार, संकुल प्रभारी रजनीश दीक्षित, मीरा कटियार, सविता, प्रज्ञा मिश्रा, श्यामा त्रिपाठी, पुष्पलता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार एनपीआरसी अतहर मोहम्मद के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय कुबेरपुर, प्राथमिक विद्यालय पितौरा प्रथम, द्वितीय और जूनियर विद्यालय के बच्चों ने गांवों में स्कूल चलो रैली निकाली। हाथों में नारे लिखी तख्तियां संभाले बच्चों ने अभिभावकों से अपने नौनिहालों को स्कूल भेजने की अपील की। इस दौरान निर्देश गंगवार, जितेंद्र गंगवार,
प्रधानाचार्य अनिल, इंदू रश्मि, जुबेदा बानो, मोहम्मद अमीन आदि मौजूद रहे।

राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार जूनियर हाईस्कूल राजेपुर से स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली में जूनियर हाईस्कूल राजेपुर, प्राइमरी पाठशाला प्रथम और द्वितीय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमार्गों से होते हुए रैली वापस जूनियर हाईस्कूल राजेपुर पहुंचकर संपन्न हो गई। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी ज्ञानप्रकाश अवस्थी, प्रधानाध्यापक विश्राम सिंह यादव, प्रधानाध्यापिका माया शर्मा, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें