फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए नामांकन आज

Sat, 13 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत सदस्य और तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर रविवार को ब्लाक कार्यालय पर नामांकन होंगे। इसके लिए डीएम ने आरओ और एआरओ की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बीडीओ बढ़पुर सुरेशचंद्र को बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र का आरओ बनाया है। डा. रमेश यादव पशु चिकित्साधिकारी को राजेपुर ब्लाक, डा. पुष्पकुमार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नवाबगंज, पशु चिकित्साधिकारी डा. रमेशचंद्र शाक्य को कमालगंज, पशु चिकित्साधिकारी सुरेंद्र सिंह को मोहम्मदाबाद, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रमेशचंद्र को कायमगंज एवं पशु चिकित्साधिकारी डा. विपिन कुमार को शमसाबाद ब्लाक का आरओ बनाया गया है।

जिले में 1383 ग्राम पंचायत सदस्य एवं तीन बीडीसी सदस्यों के रिक्त पदों चुनाव के लिए रविवार को सुबह 10 से 4 बजे तक नामांकन होंगे। 15 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 को वापसी और इसी दिन प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा। 21 को सुबह सात से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 23 फरवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें