फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की नोडल अधिकारी से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज में नोडल अधिकारी ने शनिवार को लोहिया गांव सिंधौली और ईसापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं। सिंधौली में कच्ची गलियां न देखने पर ग्रामीणों की नोडल अधिकारी से नोकझोंक हुई। नोडल अधिकारी ने पूर्व माध्यमिक ईसापुर में चौपाल लगाकर समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी पृथ्वीरंजन चौरसिया ने लोहिया ग्राम सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सेक्रेटरी अवधेश कुमार की ग्रामीणों ने शिकायत की। इस पर सेक्रेटरी से नोकझोंक हो गई। माहौल बिगड़ता देख नोडल अधिकारी ने सेक्रेटरी को हटाया। विधवा पेंशन सूची में मृतक रामश्री का नाम देख नोडल अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्हाेंने

रामश्री का नाम हटाने के निर्देश दिए। ग्रामीणोें ने प्रधान पर आरोप लगाया कि उन्होंने गलियां नहीं बनवाई हैं। नोडल अधिकारी से इस बात को लेकर नोकझोंक हो गई कि प्रधान की बताई गलियां देख रहे थे। ग्रामीणों की बताई गलियां नहीं देख रहे थे। इस पर नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों की बताई गलियां भी देखीं। उन्होंने जब गांव घूमा तो उन्हें जगह-जगह
विज्ञापन


नालियां बजबजाती मिलीं। बीच रास्ते में लगे बिजली के खंभे को हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, खंड शिक्षाधिकारी सुमित वर्मा, एसडीओ गौरव कुमार और जेई विजय पाल यादव आदि मौजूद रहे।
इसके बाद नोडल अधिकारी लोहिया ग्राम ईसापुर पहुंचे। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईसापुर में ग्रामीणों की समस्याएं

सुनीं। शिकायत की गई कि बिजली चार से पांच घंटे मिलती है। कनेक्शन हैं, लेकिन आज तक न तो मीटर लगे और न ही बिल आ रहे हैं। 29 हैंडपंपों में आधा दर्जन से ज्यादा खराब पड़े हैं। उन्होंने स्कूल का छात्रवृत्ति रजिस्टर चेक किया। इसमें छात्रवृत्ति प्राप्त वाले कालम में प्राप्त लिखा व वितरण कालम में शून्य दर्ज देख बीडीओ राजाराम को जांच के निर्देश दिए। इस

दौरान पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा को समाजवादी पेंशन की बुकलेट में रानी लक्ष्मीबाई योजना का टैग लगा दिखा तो उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव प्रशांत कटियार को हड़काया। उन्होंने कहा कि दोबारा यह गलती न मिले। ग्रामीणों ने शिकायत की कि लेखपाल फसल का सर्वे करने नहीं आए और कई को समाजवादी पेंशन भी नहीं मिल रही है। नोडल अधिकारी ने जिला

समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव को निर्देश दिए कि समाजवादी पेंशन दिलवाई जाए। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 14 लोगों के खाता संख्या गलत है, इसे सही कराया जा रहा है। कौशल विकास प्रशिक्षण की ग्रामीणों को जानकारी नहीं थी। कोटेदार शकीना बेगम ने शिकायत की कि 35 किलो अनाज के 210 की जगह 235 रुपये देने पड़ते हैं। नोडल अधिकारी ने कोटेदार को बताया कि उसे गोदाम से 52 किलो की बोरी में मात्र 35 से 40 किलो ही अनाज दिया

जाता है। इसलिए वह ज्यादा पैसे लेते हैं सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल लगा देख नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई। चौबीस घंटे में सबमर्सिबल न हटा तो एफआईआर दर्ज होगी। गांव के ही रहमान ने आरोप लगाया कि अपात्रों को लोहिया व इंदिरा आवास दिए गए। इस पर प्रधान हारुन और रहमान के बीच नोकझोेंक होने लगी। बीडीओ ने शांत कराया। आवासों के पुन: सत्यापन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें