फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटीली बाड़ पर गिरा तार करंट से ग्रामीण की मौत

Sat, 16 May 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खरबूजा की फसल देखने गए ग्रामीण की कंटीली बाड़ में उतरे कंरट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर आक्रोश जताया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव मसेनी नगला निवासी अशफाक खां (42) बटाई पर खेत किए हुए था। इसमें खरबूजा की फसल है। फसल को जानवरों से बचाने के लिए उसने चारों तरफ कटीले तारों की बाड़ लगाई थी। शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी के कारण बिजली का तार टूट कर बाड़ पर गिर गया था। इसका किसी को पता नहीं चला। सप्लाई चालू होने से बिजली के तार से बाड़ में भी करंट फैल

गया था। शनिवार की सुबह आफाक खां फसल देखने के लिए खेत गया था। खेत में घूमते समय उसने लोहे के कंटीले तार को पकड़ लिया।  करंट लगते ही यह तड़पने लगा और कुछ समय में ही दम तोड़ दिया। अशफाक की मौत की खबर  गांव में पहुंचते ही परिजन मौके पर पहुंचे।  शव देखकर पत्नी आशमा बेगम अपनी सुधबुध खो बैठी। परिजनों ने बताया कि खेतीबाड़ी से
विज्ञापन


ही अशफाक के परिवार का भरण पोषण होता था।  परिजनों ने बताया कि बिजली के जर्जर तारों को बदलवाने के लिए विभाग को कई बार कह चुके हैं। विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। आंधी के दौरान इलाके में बिजली के तार टूट कर गिर गए थे। इसकी जानकारी बिजली कर्मचारियों को दी गई थी। उन्होंने तार ठीक नहीं किए।  इससे यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें