फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नोडल अधिकारी को गोशालाओं में मिलीं बेहतर व्यवस्थाएं

Sat, 07 Jun 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
गोशाला का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : गोशाला का निरीक्षण करते अधिकारी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन से आए नोडल अधिकारी ने गोशालाओं का निरीक्षण किया। बेहतर व्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने कान्हा गोशाला कमालगंज व याकूतगंज को मॉडल बनाने के निर्देश दिए। अन्य गोशालाओं में भी इसी तरह की व्यवस्थाएं करने को कहा।
विज्ञापन


शासन से नामित नोडल अधिकारी जनपद बांदा के उपनिदेशक डॉ. गोविंद कुमार ने दो दिवसीय भ्रमण कर जिले की गोशालाओं की हकीकत देखी। कमालगंज गोशाला में जब केयरटेकर ने नाम लेकर गोवंश को बुलाया तो वह देखते ही रह गए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज दुबे के अभिलेख चेक किए। पूरा विवरण व रखरखाव ठीक मिलने पर तारीफ की।
याकूतगंज गोशाला में गायों के लिए लगे फॉगर सिस्टम देख तारीफ की। वहां बायो गैस प्लांट भी चालू था। इस पर नोडल अधिकारी ने दोनों गोशालाओं को मॉडल बनाकर इसी तरह अन्य गोशालाओं में व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कमालगंज की गोशाला चौकी महमदपुर के अलावा शाहपुर गंगपुर, खगऊ, रम्पुरा, कान्हा गोशाला शमसाबाद, कायमगंज की सुल्तानपुर पलनापुर, नवाबगंज की साहबगंज गोशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गोशाला मौधा में अभिलेख देखे। नोडल अधिकारी डॉ. गोविंद कुमार ने बताया कि प्रशासन की मॉनीटरिंग से गोशालाओं में व्यवस्था ठीक मिली। गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे भी चालू मिले। कुछ गोशाला में हरा चारा सही तरीके से मिलाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने गोशालाओं में सफाई व्यवस्था और बेहतर करने, अभिलेखों का रखरखाव ठीक रखने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने बताया कि कमालगंज कान्हा गोशाला के केयरटेकरों का गोवंशों के प्रति लगाव है। याकूतगंज गोशाला की तरह अन्य गोशालाओं में फॉगर सिस्टम व बायो गैस प्लांट लगवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें