फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के भवन की दीवारें चटकी व खिड़कियां टूटी मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चटकी दीवारें देख नोडल अफसर नाराज
विज्ञापन

ॅअमृतपुर। जिले की नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) आराधना शुक्ला ने गांव कनकापुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज (राजकीय मॉडल कालेज) का रविवार को निरीक्षण किया। वहां खिड़की, दरवाजे टूटे और दीवारें चटकी मिलीं। अव्यवस्थाएं देख उन्होंने डीआईओएस को फटकार लगाई। शिक्षकों के संबद्धीकरण के संबंध में जवाब मांगा।
अपर मुख्य सचिव ने कालेज में पौधरोपण करने के बाद इसका निरीक्षण किया। इस दौरान दरवाजे व खिड़कियां टूटी मिलीं। भवन की दीवारें भी चटकीं थीं। पूछने पर प्रधानाचार्य हरिप्रकाश मिश्रा जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन

उन्होंने क्लास रूम व लाइब्रेरी देखी तो प्रधानाचार्य ने बताया कि कोई भी समान नहीं मिला है। 125 छात्र पंजीकृत हैं। शिक्षकों की कमी के संबंध में प्रधानाचार्य ने कहा कि दो शिक्षक मानदेय पर लगाए गए हैं। एक शिक्षिका को जीजीआईसी फतेहगढ़ से अटैच किया गया है। इस पर नोडल अधिकारी का पारा चढ़ गया।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) आदर्श त्रिपाठी से कहा कि शासन से संबद्धीकरण पर रोक है तो किस आधार पर शिक्षिका को संबद्ध किया गया। सही जवाब न देने पर कड़ी फटकार लगाई। स्कूल में बच्चों के लिए आया फर्नीचर भी मानक के अनुसार नहीं मिला।
नोडल अधिकारी ने छात्रों की कुर्सी, बेंच पर बैठकर देखा तो उसकी ऊंचाई कम थी। उन्होंने सीडीओ एम. अरून्मोली को निर्देश दिए कि परिषदीय की तरह माध्यमिक स्कूलों में भी कायाकल्प कराया जाए। जिन स्कूलों में बाउंड्रीवाल नहीं है, वहां मनरेगा से निर्माण कराया जाए। स्कूल परिसर में फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कालेज के अंदर पौधरोपण कराने पर जताई नाराजगी
प्रधानाचार्य ने कालेज परिसर में पौधे लगाने के लिए गड्ढे खुदवाए थे। नोडल अधिकारी अंदर पहुंचीं तो प्रधानाचार्य से बच्चों के खेलने की जगह पर पौधे लगाने पर सवाल किया। कहा कि और कोई जगह नहीं है। कालेज के बाहर काफी भूमि दिखाई दी। इस पर प्रधानाचार्य से बाहर मैदान में पौधरोपण कराने के लिए कहा। इसके बाद बाहर गड्ढे खुदवाकर आम के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें