फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू का मजाक उड़ा रहे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू का उड़ रहा मजाक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दुकानें खोलकर साप्ताहिक बंदी और कोरोना कर्फ्यू का मजाक उड़ाया जा रहा है। रोडवेज बस अड्डे के सामने छह दुकानें रविवार को दिन भर खुली रहीं। यही नहीं मंदिर के बाहर खड़ी 15 ठेलियों पर दिन भर भीड़ रही। किसी भी जिम्मेदार ने इस पर अंकुश लगाने की जरूरत नहीं समझी।
कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू जारी रखने के आदेश दिए हैं। सरकार के इन आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। रविवार को शहर के लाल सराय, घुमना, रेलवे रोड, तिकोना, बजरिया, लोहाई रोड, नाला मछरट्टा से नखास रोड पर तमाम दुकानें दिन भर खुली रहीं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मनमानी रोडवेज बस स्टैंड पर दिखाई दी। बस स्टैंड के ठीक सामने गुटखा, चाय, नमकीन आदि की छह दुकानें दिन भर खुली रहीं। यही नहीं मंदिर के बाहर और दोनों गेटों के पास करीब 15 ठेली-खोमचे वाले दिन भर बिक्री करते रहे। इन स्थानों पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

नहीं होता मास्क का प्रयोग
संक्रमण कम क्या हुआ, लोग पूरी तरह बेपरवाह हो गए। यात्री तो दूर दुकानदार भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। अधिकांश लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं दिखाई देते। जो लोग मास्क लगाए होते हैं, उनके मुंह और नाक पर नहीं होता। सिर्फ पुलिस से बचने के लिए यह लोग मास्क रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें