फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवदुर्गा व बारवफात के आयोजनों में बिना मास्क के कोई नहीं होगा शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अधिकारियों ने पीस कमेटी की बैठक में धार्मिक त्यौहारों पर सभी को कोविड 19 की गाइडलाइन के पालन के निर्देश दिए। फतेहगढ़ कोतवाली समेत थाना मेरापुर व शमसाबाद में हुई बैठकों में अधिकारियों ने संभ्रांत नागरिकों संक्रमण से बचाव के सुझाव मांगे और समस्याएं जानीं। उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली में सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड़ व कोतवाल जय प्रकाश पाल की अगुवाई में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि एमआईसी रोड पर सब्जी की बिक्री न होने की बात रखी। इस पर सीओ सिटी ने कहा कि प्रशासन ने जो स्थान दिया है, वहीं बिक्री करनी होगी। इस दौरान रवीश दिवेदी, अल्लाहदीन, उमेश चतुर्वेदी, रविंद्र कुमार, लाल मियां, रफिकुल अंसारी, मिर्जा हसन अशरफ, मो. तारिक, रानू शुक्ला, अनवर जमाल, संजीव कुमार मौजूद रहे।
राजीव बाजपेई ने बैठक में आए सभी लोगों को मास्क दिए। शमसाबाद में एसडीएम सुनील यादव, सीओ राजवीर सिंह गौर व एसओ आरके रावत की अगुवाई में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सफाई व बिजली, पानी की व्यवस्था ठीक करने के मांग की। मेरापुर थाने में एसओ धर्मेंद्र कुमार ने पीस कमेटी की बैठक में कहा कि बिना मास्क लगाए किसी भी कार्यक्रम में शामिल न हों। संकिसा के प्रधान अतुुल दीक्षित ने कहा कि बिसारी देवी के मेले की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। इस दौरान अशोक यादव, सुरेंद्र नाथ तिवारी, पंकज कुमार, बंटू यादव, सर्वेश यादव, सुनील कुमार, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी कमालगंज के अनुसार, अधिकारियों के न आने से थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक औपचारिकता की भेंट चढ़ गई। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह के अवकाश पर होने से प्रभारी थानाध्यक्ष रामसेवक वर्मा ने अध्यक्षता की। उप जिलाधिकारी सदर व सीओ अमृतपुर भी नहीं पहुंचे। प्रभारी एसओ ने रामलीला व अन्य त्योहार पर शासन द्वारा निर्धारित कोरोना महामारी के सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने पर बल दिया। रेलेवे तिराहे पर टेंपो चालकों की अराजकता व जाम लगाने से होने वाली समस्या उठाई गई। रामलीला कमेटी अध्यक्ष रवि दुबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, किसान यूनियन जिलाध्यक्ष दुर्गानारायन मुंशी ,कल्लू माहेश्वरी, आचार्य योगीराज दवे, श्याम सहयोगी, शिवकुमार गोयल, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता सनी, चंदा, वसीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें