फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन कार्यालय में सात दिन से नहीं बन रहे लाइसेंस

Sat, 22 Sep 2018 10:54 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवहन कार्यालय में सात दिन से ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनने से आवेदक परेशान हैं। वहीं, ऑनलाइन आवेदन के काम की रफ्तार भी बहुत धीमी है। 15 दिनों में आए 700 आवेदनों में से मात्र 300 लाइसेंस ही बन सके हैं, जबकि सॉफ्टवेयर से एक दिन में 50 लाइसेंस बन सकते हैं। इसके अलावा अब सात दिनों से काम भी ठप पड़ा है। 400 आवेदन लंबित होने और नए आवेदन न होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आसान होने से अब किसी भी जनसेवा केंद्र से व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ऐसे में परिवहन कार्यालय में आवेदन अधिक आ गए हैं, जबकि काम की गति अभी धीमी है। आवेदन के समय एक तारीख मिलती है। अगर निर्धारित तारीख पर टेस्ट नहीं हो पाया तो आवेदकों को अब ऑनलाइन दूसरी तारीख भी नहीं मिल पा रही है। कार्यालय में अब मैनुअल फीस भी नहीं जमा होती है, जिससे आवेदक परेशान घूम रहे हैं।

सात दिन से लाइसेंस न बनने से आवेदक परिवहन कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनको सही जानकारी भी नहीं मिल रही है। ऑनलाइन आवेदन से लाइसेंस बनाने की क्षमता भी मंद हो गई है।
विज्ञापन


वेबसाइट पर एक दिन में 50 ड्राइविंग लाइसेंस ही बन सकते हैं। क्षमता से अधिक आवेदन होने से नए आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। लंबित आवेदनों का तेजी से निस्तारण कराया जा रहा है। लाइसेंस बनवाने की क्षमता को भी बढ़वाया जाएगा। - मोहम्मद हसीब, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें