फर्रुखाबाद। गुरुवार को नो एंट्री के दौरान शहर के मुख्य मार्ग पर ट्रक घुसने से जाम लग गया। जाम में फंसे लोग पुलिस प्रशासन को कोसते रहे।
गुरुवार दोपहर एक ट्रक सामान लेकर रेटगंज बाजार स्थित लालगेट पर पहुंचा। पिकेट पर तैनात सिपाहियों से सांठगांठ कर ट्रक सामान उतारने के लिए नो एंट्री के दौरान ही लालसराय ही ओर घुस गया। ट्रक रेटगंज बाजार में घुस पाता उससे पहले ही सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। इस दौरान किसी भी पुलिसकर्मी के न होने से जाम ने विकराल रूप ले लिया। लोग करीब एक घंटे तक जाम से जूझते रहे। बाद में जैसे-तैसे जाम खुला। शहर कोतवाल प्रमोद श्ुाक्ला ने बताया कि इस बारे में उन्हे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।