फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भवन न फर्नीचर, पहले से ही डॉक्टरों की कर दी तैनाती

Wed, 03 Sep 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शासन के आदेश पर कायमगंज में दो नगरीय हेल्थ वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। सरकारी भवन न होने से विभाग अभी किराये का भवन की तलाश कर रहा है। फाइलों में सेंटर चालू दिखाने के लिए दो डॉक्टरों की तैनाती भी कर दी गई।

शहर में 12 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित दिखाए जा रहे हैं। हकीकत यह है कि इनमें छह सेंटरों पर ही डॉक्टर तैनाती हैं। शेष छह सेंटरों पर स्वास्थ्य सेवाएं फाइलों में भेजा जा रहा है। अब कायमगंज नगरीय क्षेत्र में दो हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने की तैयारी है। दोनों सेंटरों के लिए दो-दो लाख रुपये से फर्नीचर, उपकरण, बेड आदि की खरीद भी नहीं की गई। सीएमओ ने दोनों सेंटरों को चालू दिखाने के लिए संविदा पर नवनियुक्त दो डॉक्टरों की तैनाती कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 डॉक्टरों की तैनाती, फिर भी नगरीय हेल्थ वेलनेस सेंटर खाली
हाल ही में वॉक इन इंटरव्यू के तहत स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर 23 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। 12 डॉक्टर लोहिया अस्पताल को मिले। इसके अलावा शहर के नगरीय हेल्थ वेलनेस सेंटर लालगेट, बाग रुस्तम, बीबीगंज व नौलक्खा में डॉक्टरों को तैनात किया गया है। हेल्थ वेलनेस सेंटर बेवर रोड भोलेपुर में डॉक्टर न होने से ताले खुलने की उम्मीद नहीं है। जबकि कायमगंज में हेल्थ वेलनेस सेंटर न खुलने के बावजूद यहां डॉ. हिमांशु राजपूत व डॉ.शशि प्रकाश को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें