फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नवीबगंज-धीरपुर मार्ग पर नहीं बना बैरियर, दौड़ते रहे डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। एएसपी के निर्देश के बाद भी नवीगंज-धीरपुर मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के लिए कोई बैरियर नहीं बनाया गया। इससे पूरे दिन शुक्रवार को भी अलीगढ़- कानपुर मार्ग पर टोल बचाने के लिए भारी वाहन दौड़ते रहे। इस मार्ग पर न तो कोई ब्रेकर और न ही मोड़ों पर कोई संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


डीसीएम की टक्कर से भाई और दो बहनों की मौत के बाद बृहस्पतिवार को लगे जाम के दौरान एएसपी अरुण कुमार सिंह ने मार्ग पर बैरियर लगाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को इस आदेश का पालन नहीं हो सका। इसके चलते छोटे के साथ भारी वाहन भी टोल टैक्स बचाने के लिए पूरे दिन फर्राटे भरते रहे। उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। न ही इनकी रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए कहीं ब्रेकर बनाया गया और न ही बैरियर की व्यवस्था की गई। जबकि इस मार्ग पर कई स्थानों पर मोड़ हैं। वहां भी कोई संकेतक नही लगाया गया है। नगला गड़ा और सिनौढ़ा ईश्वरी के पास पुलिया धंस गई है। वहां पर भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे इस मार्ग पर हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें